Saturday, 25 November 2017

MPKVVCL Testing Attendant 45 Post 2017 10th pass Full Information in Hindi


दोस्तों हम इस पोस्ट में Testing Attendant Online Form 2017 के पदों की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी को जानेंगे | जैसे कि पदों की संख्या, पद के लिए योग्यता, आवेदन की तिथि, इस पद से संबंधित पूरी नोटिफिकेशन  वह भी सरल भाषा में  जिससे इस पोस्ट को समझने में आपको आसानी होगी, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा की तिथि, पद का syllabus, previous year paper, और सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न की कैसे? इस पद की तैयारी करें। 

कृपया आपसे अनुरोध है की आप इस पद से सम्बंधित पुरे नियम व शर्तो को ठीक से पढ़ने के बाद ही आवेदन करे। Apply Online 



पद का नाम-                        Testing Attendant 
पदों की संख्या-                     45 
शैक्षणिक योग्यता-                 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य है 
आवेदन की आरंभ तिथि-        22 नवंबर 2017   
आवेदन की अंतिम तिथि-       10 दिसंबर 2017  
आवेदन की फीस-                  General/ OBC   ₹1000 
                                            SC/ST/PH        ₹800  
स्थान-                                   मध्य प्रदेश  
आयु सीमा-                           18 वर्ष से 40 वर्ष तक 
आवेदन की प्रक्रिया -             आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया को 10 दिसंबर 2017 तक पूरी कर भेज सकते हैं



  1. Testing Attendant  2017 के पदों की भर्ती के लिए महत्वपूर्ण नियम व शर्तें। 

MPKVVCL Testing Attendant  2017 की संभावित रिक्तियां निम्न अनुसार हैं



  • नोट पदों की संख्या में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है या फिर यह स्थगित या निरस्त भी किया जा सकता है


शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10th कक्षा पास होना अनिवार्य है इसके अलावा केंद्र या राज्य शासन से मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से ( ITI) जोकि (विद्युतकार/लाइनमैन/वायरमैन) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो
  • अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ITI प्रमाण पत्र परीक्षा में कम से कम 60% एवं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति एवं निशक्तजन श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक होना जरूरी है 
  • ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने उच्च शिक्षा जैसे की डिप्लोमा /डिग्री प्राप्त की है परंतु ITI परीक्षा (विद्युतकार /लाइनमैन / वायरमैन ) ट्रेड से उत्तीर्ण नहीं की है वह उम्मीदवार इस नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे
  • महिला उम्मीदवार जो पूरी निर्धारित योग्यता धारित करती है वह भी आवेदन कर सकती है लेकिन कार्य में जोखिम होने के कारण आवेदन के पूर्व महिला उम्मीदवार इस पहलू पर पूर्ण विचार कर लें। 


मूल निवासी

  • आवेदन के लिए उम्मीदवार को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है


आयु सीमा

  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए इसके अलावा मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवास अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,निशक्तजन, भूतपूर्व सैनिक,विधवा तलाकशुदा एवं अन्य महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी इसके लिए उम्मीदवार को संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व या सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी या सक्षम सैनिक प्राधिकारी या स्थानीय पंजीयक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी तलाकनामा की मूल प्रति दस्तावेजों के सत्यापन के समय प्रस्तुत करनी होगी
  • आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि होगी
           

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (GEN) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 निर्धारित है अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं निशक्त जन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹800 निर्धारित है


MPKVVCL Testing Attendant पद का चिकित्सीय परीक्षण

  • Testing Attendant के पद पर चयनित आवेदक को कर्तव्य पर उपस्थिति के समय जिला चिकित्सा अधिकारी या सिविल सर्जन का  फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा यदि उम्मीदवार चिकित्सीय परीक्षण में असफल पाया जाता है तो उम्मीदवार का चयन बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा

MPKVVCL Testing Attendant की चयन प्रक्रिया

  • इस पद के लिए अभ्यार्थियों के लिए वर्ष 2017 की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा हिंदी में आयोजित की जाएगी। 
  • ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ मार्क्स 40% एवं अनुसूचित जाति या जनजाति या निशक्तजन के उम्मीदवारों के लिए 30% न्यूनतम अंक निर्धारित है


MPKVVCL Testing Attendant के पद के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी

  • ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 प्रश्न रहेंगे प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा इसका मतलब कुल प्रश्न पत्र 300 अंक का होगा कुल 100 प्रश्नों में से 75 प्रश्न विषय से संबंधित यानी की ITI ( विद्युतकार या वायरमैन या लाइनमैन ) तथा 25    प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी तथा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। 
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए mponline  द्वारा नियम एवं शर्तों सहित एडमिट कार्ड www.mponline.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे प्रवेश पत्र डाक की सेवा से प्रेषित नहीं किए जाएंगे
  • कंपनी द्वारा अधिकृत नोडल एजेंसी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की उपस्थिति की वीडियो सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की    जाएगी
  • आवेदकों द्वारा ऑनलाइन फॉर्म में गलत जानकारी भरे जाने की स्थिति में एमपी ऑनलाइन द्वारा एडिट फैसिलिटी दी जाएगी आवेदक द्वारा ₹60 का भुगतान किए जाने पर फॉर्म में की गई गलती को mponline के माध्यम से सुधारा जा सकेगा। 
  • ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा की आदर्श उत्तर पुस्तिका परीक्षा दिनांक से 3 से 5 दिवस के अंदर mponline की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी जिसे प्रकाशन तिथि से 3 दिन के अंदर चुनौती दी जा सकती है


MPKVVCL Testing Attendant का प्रशिक्षण


प्रशिक्षण अवधि कुल 6 माह की होगी जिसमें 1 माह संस्थागत प्रशिक्षण सम्मिलित होगा। निर्धारित मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण पूर्ण  किए जाने पर प्रशिक्षण अवधि केवल एक बार के लिए बढ़ाई जाएगी

MPKVVCL Testing Attendant की कार्य की प्रकृति

प्रशिक्षण सहायक की नियुक्ति पर उम्मीदवार को कंपनी के उपकेंद्रों पर कार्य करना होगा। 



MPKVVCL Testing Attendant का वेतन


परीक्षण सहायक के पदों को भरे जाने के लिए पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन बैंड में 6510 तथा ग्रेड पे ₹2500 देय होगी। प्रशिक्षण अवधि  सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर वेतनमान 5200 से 20200 एवं ग्रेड पे 2500 कर दिया जायेगा। 


MPKVVCL Testing Attendant पद के ऑनलाइन आवेदन के समय अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज

  • ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवार को निम्नलिखित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की स्कैन प्रति अपलोड करना अनिवार्य है
  • शैक्षणिक योग्यता 10वीं की अंकसूची और प्रमाण पत्र। 
  • व्यावसायिक योग्यता ITI ( विधुत या लाइनमैन या वायरमैन ) ट्रेड की अंक सूची एवं प्रमाण पत्र मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र। 




2.Madhya Pradesh Testing Attendant Syllabus 2017

ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 100 प्रश्न रहेंगे प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा इसका मतलब कुल प्रश्न पत्र 300 अंक का होगा कुल 100 प्रश्नों में से 75 प्रश्न विषय से संबंधित यानी की ITI ( विद्युतकार या वायरमैन या लाइनमैन ) तथा 25    प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी तथा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी। 



Madhya Pradesh Testing Attendant Syllabus 2017- (सामान्य ज्ञान )

  • भारतीय संविधान।
  • पुरस्कार एवं सम्मान।
  • इतिहास।
  • महत्वपूर्ण दिन।
  • किताबे।
  • पुस्तके एवं लेखक।
  • संस्कृति।
  • खेल और क्रीड़ा।
  • Current affairs -राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय।
  • आर्थिक दृश्य।
  • वर्तमान घटनाये।
  • भूगोल।
  • सामान्य राजनिति।














No comments:

Post a Comment

Indian Navy 10+2 B.Tech Batch July-2018 Cadet Entry Online Form 2017 Full Information in hindi

                          Join Indian Navy (Nausena Bharti) दोस्तों हम इस पोस्ट में Indian Navy 10+2 B.Tech Batch 2017-18 Cadet Entry ...